majhi ladki bahin yojana 2025: महाराष्ट्र की सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना (majhi ladki bahin yojana) की शुरुआत की है। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें सरकार की ओर से वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1,500 की मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपनी जिंदगी बेहतर बना सकें और सामाजिक-आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

इस लेख में हम मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2025 के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जैसे कि योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण बातें।
Table of Contents
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2025 क्या है?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2025 (majhi ladki bahin yojana) महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य गरजू महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इसके माध्यम से महिलाओं को प्रति माह ₹1,500 की राशि उनके बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है। इससे महिलाओं को उनकी दैनिक जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं।
इस योजना का लक्ष्य महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर करना और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाना है।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2025 के प्रमुख लाभ
- मासिक आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2025 के तहत सभी पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगी।
- वार्षिक कुल राशि: इस योजना से सालाना कुल ₹18,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।
- सरल और तेज़ आवेदन प्रक्रिया: आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।
- गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए: खासकर विधवा, परित्यक्ता, घटस्फोटित और निराधार महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
शेळी पालन योजना 2025 – बकरी पालन पर मिलेगा 75% तक अनुदान
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2025 की पात्रता
majhi ladki bahin yojana का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित हैं:
- आवेदक महिला महाराष्ट्र राज्य की निवासी होना आवश्यक है।
- आयु सीमा: लाभार्थी महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- वैवाहिक स्थिति: विवाहित, विधवा, घटस्फोटित, परित्यक्ता, निराधार महिलाएं पात्र हैं।
- वार्षिक आय: परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- बैंक खाता: आधार कार्ड से लिंक्ड बैंक खाता होना चाहिए।
- परिवार में केवल एक अविवाहित महिला इस योजना का लाभ ले सकती है।
अपात्रता
कुछ महिलाएं मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2025 का लाभ नहीं उठा पाएंगी, जैसे:
- ऐसी महिलाएं जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक हो।
- जिसके परिवार में सरकारी विभाग या उपक्रम के स्थायी कर्मचारी हों।
- अगर परिवार पहले से ही अन्य सरकारी आ
- र्थिक योजना का लाभ ले रहा हो।
- परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व खासदार, आमदार हो।
- परिवार के नाम पर चारपहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) हो।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र / जन्म प्रमाणपत्र
- वार्षिक आय प्रमाणपत्र
- राशन कार्ड (पीला या केशरी)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- फोटो
आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2025 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन संभव हैं।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए Nari Shakti Doot ऐप या ladakibahin.maharashtra.gov.in पोर्टल का उपयोग करें।
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
जिन महिलाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना संभव नहीं है, वे निम्नलिखित सरकारी या स्थानीय कर्मचारियों से संपर्क कर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं:
- आंगनवाड़ी सेविका
- पर्यवेक्षिका / मुख्य सेविका
- सेतु सुविधा केंद्र
- ग्रामसेवक
- समूह संसाधन व्यक्ति (CRP)
- आशा सेविका
- वार्ड अधिकारी
- CMM (सिटी मिशन मैनेजर)
- मनपा बालवाड़ी सेविका
- मदद कक्ष प्रमुख
- “आपले सरकार” सेवा केंद्र
नोट – आवेदन भरते समय, आवेदक का नाम, जन्मतिथि, पता आदि की जानकारी आधार कार्ड के अनुसार सही-सही भरनी चाहिए। साथ ही, बैंक विवरण और मोबाइल नंबर भी बिल्कुल सटीक दर्ज करें।
किस्तों की जानकारी (Installment Dates)
किस्त का नाम | तारीख | राशि |
---|---|---|
पहली किस्त (जुलाई) | — | — |
दूसरी किस्त (अगस्त) | 14 अगस्त से 17 अगस्त 2024 | ₹3000 (जुलाई + अगस्त) |
तीसरी किस्त (सितंबर) | 25 सितंबर से 30 सितंबर 2024 | ₹1500 और ₹4500 |
चौथी किस्त (अक्टूबर) | — | — |
पांचवीं किस्त (नवंबर) | 4 अक्टूबर 2024 (अक्टूबर+नवंबर की किस्त) | ₹3000 |
हेल्पलाइन नंबर
महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र सरकार
3री मंज़िल, नई प्रशासकीय इमारत,
मादाम कामा रोड, हुतात्मा राजगुरू चौक,
मुंबई – 400032, महाराष्ट्र, भारत
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2025 (majhi ladki bahin yojana) महाराष्ट्र सरकार की एक अभिनव योजना है जो गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकेंगी। यदि आप या आपकी परिचित महिला इस योजना की पात्रता पूरी करती हैं, तो तुरंत आवेदन करें और इसका लाभ उठाएं।
Pingback: Sheli Palan Yojana 2025 | शेळी पालन योजना 2025 – बकरी पालन पर मिलेगा 75% तक अनुदान - Yojna Helpdesk