bihar fasal sahayata yojana: राज्य बिमा योजना रबी 2025 ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bihar Fasal Sahayata Yojana

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार फसल सहायता योजना के तहत रबी फसल 2024-25 के लिए सहकारिता विभाग, बिहार सरकार ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के वे किसान जो रबी सीजन में फसल क्षति के कारण आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, वे इस योजना के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें। आवेदन शुरू होने की सूचना सहकारिता विभाग द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी कर सार्वजनिक की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2025 के अंतर्गत आवेदन कब तक लिए जाएंगे, आवेदन की पात्रता क्या है और आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं—इन सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी इस लेख में दी गई है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इसकी प्रक्रिया क्या है, और पात्र किसानों को किस प्रकार की सहायता मिलेगी—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेंगे। अधिक जानकारी और आवेदन लिंक के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना क्या है 

बिहार राज्य फसल सहायता योजना एक बिहार सरकार की एक अनोखी पहल है। इस योजना के तहत किसानों और उनकी फसलों के नुकसान की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से इसे शुरू किया गया है। जैसे प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि सूखा पड़ना, बाढ़, ओलावृष्टि, अत्यधिक बारिश या अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए यह योजना लागू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों और उनकी आर्थिक स्थिति को सुरक्षित बनाना है और कृषि क्षेत्र में सुधार लाना है।

जॉब कार्ड बनाने के लिए आवेदन फार्म भरना शुरू यहाँ से देखें

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के मुख्य लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को बिना किसी प्रीमियम के फसल बीमा की सुविधा प्रदान की जाती है।
  • प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखा या ओलावृष्टि से फसल को नुकसान होने पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • किसानों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है, जिससे वे घर बैठे योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य है किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना और कृषि क्षेत्र को अधिक उत्पादक एवं सुरक्षित बनाना।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के अंतर्गत निम्नलिखित श्रेणी के किसान लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं

  • वे किसान जो बिहार राज्य के स्थायी निवासी हैं।
  • रैयत (स्वामित्व वाले जमीन पर खेती करने वाले) और गैर-रैयत किसान (किराए पर जमीन लेकर खेती करने वाले)।
  • आंशिक रूप से रैयत और गैर-रैयत किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले किसान भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • सभी पात्र किसान एक से अधिक फसलों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • योजना के तहत अधिकतम दो हेक्टेयर तक की फसल के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए आवेदन करते समय आवेदक किसान को नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • किसान पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड (पहचान प्रमाण के रूप में)
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें खाता संख्या और IFSC कोड स्पष्ट हो)
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जो आधार से लिंक हो
  • हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र या लगान रसीद (केवल रैयत किसानों के लिए)
  • स्व-घोषणा पत्र (गैर-रैयत किसानों के लिए), जिसे वार्ड सदस्य या किसान सलाहकार द्वारा सत्यापित किया गया हो

बिहार राज्य फसल सहायता योजना ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

अगर आप Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://esahkari.bih.nic.in/coop/MIS/Default.aspx। यह लिंक आपको सीधे बिहार राज्य फसल सहायता योजना के ऑनलाइन आवेदन पेज पर ले जाएगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ऑनलाइन आवेदन” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद, आपको अपना किसान निबंधन संख्या दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको आवश्यक जानकारी भरनी होगी। यहां आपको किसान का नाम, पता, कृषि भूमि से संबंधित विवरण और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  5. अब, आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे कि आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, और भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र।
  6. सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही-सही अपलोड करने के बाद, आवेदन को सबमिट कर दें।
  7. आवेदन सबमिट करने के बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी। इस रसीद को सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य में आवेदन की स्थिति या किसी भी सवाल के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है।


बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत फसलों की सूची

बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 के तहत विभिन्न प्रमुख फसलों को शामिल किया गया है, जिनमें निम्नलिखित फसलें शामिल हैं:

  1. गेहूं
  2. मक्का
  3. चना
  4. मसूर
  5. अरहर
  6. ईख (गन्ना)
  7. राई-सरसों
  8. आलू
  9. प्याज
  10. अन्य रबी फसलें

बिहार राज्य फसल सहायता योजना  के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana  2025 के तहत सरकार किसानों को उनके फसल नुकसान के आधार पर निम्नलिखित वित्तीय सहायता प्रदान करेगी:

1. 20% तक फसल क्षतिहोने पर – ₹7500 प्रति हेक्टेयर
2. 20% तक फसल क्षति20% तक फसल क्षति होने पर – ₹10000 प्रति हेक्टेयर

Author

  • नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Vivek है। मैं पिछले 3 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और फिलहाल मैं सरकारी योजनाओं पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। इस ब्लॉग के जरिए, मैं आपको विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दूंगा। अधिक जानकारी के लिए, हमारे WhatsApp ग्रुप को जॉइन करें

    View all posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *