
महाराष्ट्र सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने और उनकी आर्थिक एवं शारीरिक चुनौतियों को कम करने के उद्देश्य से Mukhyamantri Vayoshri Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य ऐसे बुजुर्ग नागरिकों को सहायता प्रदान करना है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और उम्र बढ़ने के साथ विभिन्न बीमारियों व शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2025 के तहत राज्य सरकार 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता देती है। इसके अलावा, उन्हें सहायक उपकरण जैसे चलने की छड़ी, सुनने की मशीन, चश्मा, और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं भी मुफ्त में प्रदान की जाती हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मुख्यमंत्री वयोश्री योजना में आवेदन कैसे करें, इसके लिए पात्रता क्या है और किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। यदि आप या आपके परिवार में कोई वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Mukhyamantri Vayoshri Yojana Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री वयोश्री योजना (Mukhyamantri Vayoshri Yojana) |
शुरुआत | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
आरंभ तिथि | 16 फरवरी 2024 |
बजट राशि | ₹480 करोड़ प्रति वर्ष |
राज्य | महाराष्ट्र |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिक |
उद्देश्य | बुजुर्गों को आर्थिक सहायता व सहायक उपकरण प्रदान करना |
आर्थिक सहायता राशि | ₹3000 प्रति माह |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | maharashtra.gov.in |
what is mukhyamantri vayoshri yojana
Mukhyamantri Vayoshri Yojana महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक बुजुर्ग हितैषी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और शारीरिक रूप से अक्षम वरिष्ठ नागरिकों को सहायता प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत 16 फरवरी 2024 को की गई थी।
इस योजना के अंतर्गत, राज्य के 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को ₹3000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनती है।
बुढ़ापे में मिलेंगे 3,000 रुपये महीना!
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का उद्देश्य – Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2025 Purpose
Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2025 का उद्देश्य महाराष्ट्र के आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। इसके अलावा जो बुजुर्ग शारीरिक रूप से अक्षम हैं, उन्हें चलने की छड़ी, हियरिंग एड और चश्मे जैसे सहायक उपकरण भी सरकार की ओर से मुफ्त में दिए जाते हैं। योजना खासतौर पर उन लोगों को प्राथमिकता देती है जिनकी वार्षिक आय ₹2 लाख से कम है।
who is eligible for mukhyamantri vayoshri yojana
Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2025 का लाभ केवल उन्हीं नागरिकों को मिलेगा जो सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। इस योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र के वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को सहायता प्रदान करना है। पात्रता के लिए निम्नलिखित शर्तें आवश्यक हैं:
- आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 65 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2025 के आवश्यक दस्तावेज
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है:
- आधार कार्ड
- स्वघोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की प्रति
mukhyamantri vayoshri yojana 2025 benefits
- मासिक आर्थिक सहायता: योजना के तहत 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपने दैनंदिन खर्चों को बेहतर ढंग से संभाल सकें।
- सहायक उपकरणों का वितरण: जो बुजुर्ग शारीरिक रूप से अक्षम हैं, उन्हें चलने की छड़ी, व्हीलचेयर, हियरिंग एड और चश्मा जैसे उपकरण निशुल्क प्रदान किए जाते हैं।
mukhyamantri vayoshri yojana apply online
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई ब्राउज़र खोलिए और सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए – www.maharashtra.gov.in।
- वेबसाइट खुलने के बाद वहाँ Vayoshri Yojana Registration Maharashtra वाला विकल्प ढूंढिए और उस पर क्लिक करिए।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जहाँ आपको अपना नाम, उम्र, पता वगैरह जैसी जानकारी भरनी होगी।
- फिर आपको एक पासवर्ड बनाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आप “Vayoshri Yojana form online apply” पर क्लिक करें।
- अब आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक मांगे जाएंगे। उनको अच्छे से स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करिए।
- सारी जानकारी और दस्तावेज भरने के बाद Submit वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
mukhyamantri vayoshri yojana form pdf
अगर आप मुख्यमंत्री वयोश्री योजना 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसका आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे PDF फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
Pingback: Krishak Vridhavastha Pension Scheme in UP 2025: किसानों के लिए राहत की सौगात - Yojna Helpdesk