PM Awas Yojana Online Apply 2025: हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो। इसी सपने को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को पक्के मकान बनाने या खरीदने में आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 6 लाख तक के ऋण पर 6.5% ब्याज सब्सिडी मिलती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में ₹1.20 लाख की आर्थिक मदद दी जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको कि इस योजना के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

Table of Contents
प्रधानमंत्री आवास योजना 2025 संपूर्ण विवरण
योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2025 |
योजना की शुरुआत | 25 जून 2015 |
योजना का उद्देश्य | गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना |
लक्ष्य | 2025 तक सभी बेघर लोगों को आवास |
सब्सिडी राशि (ग्रामीण) | ₹1,20,000 तक |
सब्सिडी राशि (शहरी) | ₹2,50,000 तक |
होम लोन सब्सिडी | ₹6 लाख तक के लोन पर 6.5% ब्याज सब्सिडी |
ट्रांसफर माध्यम | डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) |
पात्रता | गरीब, EWS, LIG, MIG वर्ग |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन: https://pmaymis.gov.in ऑफलाइन: CSC सेंटर के माध्यम से |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in |
यह भी जाने- बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक मिलेंगे 1.5 लाख रुपये!
प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है, जिसके तहत गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को पक्का घर दिया जाता है। यह योजना शहरी (PMAY-U) और ग्रामीण (PMAY-G) दोनों क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है।
योजना का उद्देश्य
- गरीब और बेघर लोगों को पक्का मकान देना
- 2025 तक हर नागरिक को आवास सुविधा उपलब्ध कराना
- महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देना
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ
- शहरी क्षेत्रों में 6 लाख रु. तक के लोन पर 6.5% ब्याज सब्सिडी
- ग्रामीण क्षेत्रों में 1.20 लाख रु. तक की वित्तीय सहायता
- महिलाओं और दिव्यांगों को प्राथमिकता
- ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा
पात्रता और शर्तें
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
- परिवार में किसी के नाम पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए
- आय सीमा – ग्रामीण क्षेत्र में 3 लाख रु. तक और शहरी क्षेत्र में 6 लाख रु. तक
- महिलाओं के नाम पर संपत्ति पंजीकृत होना अनिवार्य
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- फोटो और हस्ताक्ष
PM Awas Yojana Online Apply 2025 – आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की Official Website 👉 https://pmaymis.gov.in खोलनी होगी।
- होम पेज पर आपको तीन लाइनों वाला मेनू बार दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने कुछ ऑप्शन दिखेंगे, यहां आपको Awaassoft के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक नई लिस्ट खुलेगी, जिसमें से आपको “Data Entry” विकल्प को चुनना होगा।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “Data Entry for AWAAS” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने राज्य और जिले का चयन करना है और फिर “Continue” बटन पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर पहुंचकर, आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और फिर “Login” पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने “Beneficiary Registration Form” खुलेगा।
- यहां आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल और कन्वर्जेंस डिटेल भरनी होगी।
- अंतिम कॉलम में संबंधित ऑफिस द्वारा जानकारी भरी जाएगी।
इस पूरी प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से प्रधानमंत्री आवास योजना 2025 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PM Awas Yojana में कितनी सब्सिडी मिलेगी
- ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1,20,000 तक की सब्सिडी दी जाती है,
- जबकि शहरी क्षेत्रों में यह राशि ₹2,50,000 तक होती है।
- सब्सिडी की राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है।
- इस योजना के तहत पहली बार घर खरीदने वाले लोगों को भी ऋण पर ब्याज सब्सिडी का लाभ मिलता है।
- शहरी क्षेत्र में ₹6 लाख तक के होम लोन पर 6.5% ब्याज सब्सिडी दी जाती है, जिससे ब्याज का बोझ कम हो जाता है।