
PM Kisan Samman Nidhi 20वीं किस्त: किसानों को करना होगा और इंतज़ार, आज खाते में नहीं आएगा पैसाPM किसान योजना के तहत मिलने वाली 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाखों किसानों को आज 20 जून 2025 को भी निराशा हाथ लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस किस्त को ट्रांसफर करने की कोई घोषणा नहीं की गई है।
आज नहीं आया पैसा, क्यों बढ़ा इंतजार?
देश के करोड़ों किसान यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि 20 जून को 20वीं किस्त उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई जा रही थी कि प्रधानमंत्री बिहार के सिवान से किस्त का शुभारंभ करेंगे, लेकिन हुआ उल्टा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिवान में शहरी गरीबों के लिए PM Awas Yojana के अंतर्गत लाभ वितरित किए, लेकिन PM Kisan Yojana के तहत किसी भी किस्त को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ।
क्या कहा गया था पहले?
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आज किस्त ट्रांसफर की कोई योजना नहीं थी। यानी अब किसानों को 20वीं किस्त के लिए और इंतजार करना होगा। इस योजना के तहत साल भर में ₹6000 तीन किश्तों में दिए जाते हैं, और यह ₹2000 की राशि हर 4 महीने में मिलती है।
सिवान में दूसरी योजनाओं की सौगात
आज सिवान से प्रधानमंत्री ने:
- करीब ₹5900 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया।
- PM Awas Yojana-शहरी के तहत ₹540 करोड़ सीधे 53,666 लाभार्थियों के खातों में भेजे।
- 6000 से अधिक परिवारों को घर की चाबी भी सौंपी।
अगर पैसा अटका है, तो हो सकते हैं ये कारण
अगर आप सोच रहे हैं कि अब तक आपके खाते में पैसा क्यों नहीं आया, तो नीचे दिए गए कारणों को ज़रूर चेक करें:
- e-KYC नहीं कराया है? – तुरंत करा लें।
- PM किसान फार्मर आईडी नहीं है? – अब जरूरी कर दिया गया है।
- बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है?
- जमीन रिकॉर्ड अपडेट नहीं है?
- बैक खाता इनएक्टिव है?
सरकार ने 31 मई 2025 तक सैचुरेशन ड्राइव चलाया था जिसमें इन सभी बातों को पूरा करना अनिवार्य बताया गया था।
क्या अगली बार पैसा मिलेगा?
अगर इन कारणों से आपकी 20वीं किस्त रुकी है, तो परेशान न हों। तकनीकी कारणों से अटकी राशि अगली किस्त के साथ भी आ सकती है, लेकिन शर्त यही है कि आपने सभी जरूरी दस्तावेज और प्रक्रियाएं पूरी की हों।
अब 21वीं किस्त कब आएगी?
- यह किस्त वित्त वर्ष 2025–26 की पहली किस्त है।
- अगली यानि 21वीं किस्त 1 अगस्त से 30 सितंबर 2025 के बीच ट्रांसफर की जा सकती है।
- इसके बाद दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच तीसरी किस्त दी जाएगी।