ration card list name check: राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे चेक करें 2025

rasan card me name kaise check kare

हमारे देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए राशन कार्ड (Ration Card) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को हर महीने रियायती दरों पर राशन प्रदान किया जाता है। यह राशन राज्य सरकार द्वारा नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों के माध्यम से दिया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब तक देश में 20 करोड़ से अधिक राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस पूरी प्रणाली का प्रबंधन खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of Food and Public Distribution) द्वारा किया जाता है। अगर आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है या अपने मौजूदा राशन कार्ड की स्थिति जांचना चाहते हैं, तो जानिए कैसे आप राशन कार्ड की सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड पात्रता सूची देखने की वेबसाइट

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशआधिकारिक वेबसाइट लिंक
अंडमान और निकोबार द्वीप समूहdcsca.andaman.gov.in
आंध्र प्रदेशap.meeseva.gov.in
अरुणाचल प्रदेशarunfcs.gov.in
बिहारsfc.bihar.gov.in
छत्तीसगढ़khadya.cg.nic.in
दादरा और नगर हवेलीepds.nic.in
दिल्लीedistrict.delhigovt.nic.in
गुजरातdigitalgujarat.gov.in
हरियाणाsaralharyana.gov.in
हिमाचल प्रदेशadmis.hp.nic.in
जम्मू और कश्मीरjkfcsca.gov.in
झारखंडpds.jharkhand.gov.in
कर्नाटकahara.kar.nic.in
केरलcivilsupplieskerala.gov.in
महाराष्ट्रrcms.mahafood.gov.in
मिजोरमfcsca.mizoram.gov.in
ओडिशाfoododisha.in
पंजाबpunjab.gov.in
तेलंगानाepds.telangana.gov.in
त्रिपुराfcatripura.gov.in
उत्तर प्रदेशfcs.up.gov.in
पश्चिम बंगालwbpds.gov.in
दमन और दीवnfsa.gov.in/State/DD
पुडुचेरीpdsswo.py.gov.in

राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

राशन कार्ड की सूची में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले राज्य सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप NFSA (National Food Security Portal) की वेबसाइट से भी इसे एक्सेस कर सकते हैं।

सूची में नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

स्टेप 1: उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं, तो आपको https://fcs.up.gov.in पर जाना होगा। वहां होमपेज पर आपको “राशन कार्ड की पात्रता सूची” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको अपना जिला, फिर ब्लॉक/टाउन और फिर ग्राम पंचायत या शहर का चयन करना होगा।

स्टेप 3: अब आपको दुकानदार (FPS डीलर) की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 4: आप डीलर के नाम के आगे दिए गए राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके राशन कार्ड की पूरी डिटेल, जिसमें सदस्यों के नाम और अन्य जानकारी शामिल होती है, दिखाई देगी।

राशन कार्ड लिस्ट में नाम आने के लिए पात्रता (2025)

  1. भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  2. राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर जारी किया जाता है।
  3. मुखिया की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  4. परिवार के सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड में जोड़े जाते हैं।
  5. आवेदक के पास पहले से किसी अन्य राज्य का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  6. राशन कार्ड की श्रेणी परिवार की वार्षिक आय के आधार पर तय की जाती है।

आधार को राशन कार्ड से ऑनलाइन कैसे लिंक करें? (2025)

ऑनलाइन लिंक करने की प्रक्रिया:

  1. अपने राज्य के PDS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहां जाकर आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर, और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  3. अब “सबमिट” या “Continue” बटन पर क्लिक करें।
  4. आपके मोबाइल पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा।
  5. OTP दर्ज करने के बाद “लिंक राशन कार्ड” पर क्लिक करें

राशन कार्ड के लिए हेल्पलाइन नंबर (2025)

अगर आपको राशन कार्ड से जुड़ी किसी भी जानकारी, शिकायत या सहायता की ज़रूरत है, तो आप नीचे दिए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर:

  • 011-23070637
  • 011-23070642

टोल-फ्री हेल्पडेस्क नंबर:

  • 1967

यह नंबर भारत के अधिकांश राज्यों में सक्रिय हैं और आप इन पर कॉल करके अपने राशन कार्ड से जुड़ी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Author

  • नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Vivek है। मैं पिछले 3 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और फिलहाल मैं सरकारी योजनाओं पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। इस ब्लॉग के जरिए, मैं आपको विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दूंगा। अधिक जानकारी के लिए, हमारे WhatsApp ग्रुप को जॉइन करें

    View all posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top